उत्तराखण्ड

क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निवारण का हर संभव प्रयास कर रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

वंशिका सोनकर ने आगे कहा कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड के विकास के उद्देश्य को लेकर ही पार्षद बनी हूँ। क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस भरोसे पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास कर रही हूँ।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड की जनता को राहत पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर दिन-रात प्रयास कर रही हैं। अपनी इसी कोशिश के चलते उन्होंने वार्ड संख्या 18 के निवासी श्री बुल्टन जी के घर से लेकर श्री दीपक जी के घर तक आरसीसी वॉल के निर्माण का कार्य करवाया। इसके अलावा स्थानीय निवासी श्री सोमपाल जी के घर से लेकर श्री कमल जी के घर तक आरसीसी वॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।

इंदिरा कॉलोनी वार्ड की पार्षद वंशिका सोनकर अपनी ईमानदार कोशिशों से क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निवारण का हर संभव प्रयास कर रही हैं। इसी कवायद में उन्होंने वार्ड के छोटा कुम्हार चौक की नालियों की साफ-सफाई का कार्य करवाया। जिससे क्षेत्रवासियों को गंदगी से छुटकारा मिला और लोगों ने राहत की सांस ली। वंशिका सोनकर ने कहा कि “आप सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों साथ, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। वार्ड के विकास में आपका सहयोग यूँ ही मिलता रहे, यही आशा है।”

वंशिका सोनकर ने आगे कहा कि “इंदिरा कॉलोनी वार्ड के विकास के उद्देश्य को लेकर ही पार्षद बनी हूँ। क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस भरोसे पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास कर रही हूँ। वार्ड की जनता को राहत पहुंचाने और जनता की तकलीफों को दूर करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और आगे भी ये प्रयास यूं ही जारी रहेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button