उत्तराखण्ड

वार्ड के भीतर अनेक विकास कार्य करवा रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि क्षेत्रवासियों की सेवा और वार्ड के विकास के उद्देश्य से ही वे पार्षद बनी हैं और अपने कर्तव्य को निभाने का पूर्ण प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा की प्रेरणा उन्हें अपने पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर से मिली है और उन्हीं के मार्गदर्शन में वे क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर क्षेत्र की जनता को राहत पहुंचाने एवं अपने वार्ड के विकास के लिए पूर्णतया प्रयासरत हैं। वे क्षेत्र के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं।

यदि पार्षद वंशिका सोनकर के द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों की ही बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में वार्ड के भीतर अनेक ऐसे कार्य करवाए हैं जिससे जनता ने राहत महसूस की है। उन्होंने वार्ड की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के साथ ही, सीवरेज व नालियों की साफ-सफाई व मरम्मत करवाई। क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हो रहे विद्युत के खम्बों की मरम्मत एवं विद्युत बल्बों (स्ट्रीट लाईट्स) को लगवाने का कार्य करवाया।

यही नहीं, पार्षद वंशिका सोनकर ने बरसात के दौरान क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए पुस्तों की मरम्मत करवाई। वहीं वार्ड के भीतर पानी की सप्लाई सुचारू करवाते हुए वार्ड में क़ई जगहों पर नई पाईप लाइन बिछवाने का कार्य भी करवाया। वार्ड की जनता की सुविधा के मद्देनजर उनके क्षेत्र में एक सामुदायिक भवन का निर्माण भी करवाया जा रहा है, जिसके लिए हाल ही में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्र के विधायक खजान दास जी द्वारा भूमि पूजन भी किया गया था।

पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि क्षेत्रवासियों की सेवा और वार्ड के विकास के उद्देश्य से ही वे पार्षद बनी हैं और अपने कर्तव्य को निभाने का पूर्ण प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा की प्रेरणा उन्हें अपने पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर से मिली है और उन्हीं के मार्गदर्शन में वे क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करवाये जा रहे जनहित के कार्यों के लिए क्षेत्रीय विधायक खजान दास जी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वंशिका सोनकर का कहना है कि वे वार्ड की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं और उन समस्याओं का समाधान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का निवारण कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button