उत्तराखण्डखेल

विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में GRD एकेडमी प्रेमनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम किया रोशन

इस प्रतियोगिता में GRD एकेडमी से प्रतीक, अखिल, आभया, हरजोत, दक्ष, अहमद, अक्षत आदि ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।

देहरादून। GRD डिग्री कॉलेज, प्रेमनगर के कैंपस में आयोजित दिवसीय खेल महाकुंभ 2026-27  विधानसभा स्तरीय चैंपियनशिप (विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी) में गुरु राम दास (GRD) एकेडमी, प्रेमनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

यह प्रतियोगिता 12 और 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

GRD एकेडमी की बड़ी उपलब्धि:

1. पिट्ठू टीम ने जीता स्वर्ण पदक (GOLD MEDAL) – U-14
GRD एकेडमी की अंडर-14 पिट्ठू टीम ने फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही टीम का चयन अब जिला स्तरीय चैंपियनशिप के लिए हो गया है।

2. दक्ष ने शॉट पुट में जीता रजत पदक (SILVER MEDAL)
कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र दक्ष ने ‘शॉट पुट’ प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

3. प्रतीक ने मुर्गा पकड़ में जीता कांस्य पदक (BRONZE MEDAL)
पारंपरिक खेल ‘मुर्गा पकड़’ प्रतियोगिता में प्रतीक ने कांस्य पदक जीतकर सबका दिल जीता।

हमारे प्रतिभाशाली प्रतिभागी:

इस प्रतियोगिता में GRD एकेडमी से प्रतीक, अखिल, आभया, हरजोत, दक्ष, अहमद, अक्षत आदि ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।

इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य Dr. Abhinav Kapoor ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा,  “बच्चों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना काबिले तारीफ है। पिट्ठू में गोल्ड, शॉट पुट में सिल्वर और मुर्गा पकड़ में ब्रॉन्ज जीतना हमारे लिए गर्व का क्षण है। मैं जिला स्तर के लिए चयनित पिट्ठू टीम को अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय की शिक्षिका Ms Simran और PTI Ms Sandhya के कुशल मार्गदर्शन और बच्चों की कड़ी तैयारी को दिया।

समापन समारोह में विजेताओं को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी विद्यालयों के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने GRD के प्रदर्शन की खूब प्रशंसा की।

खेलते रहो… आगे बढ़ते रहो..! GRD परिवार तुम पर गर्व करता है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button