उत्तराखण्ड

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन: वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- महान राष्ट्रभक्त, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं हम सभी के पथ-प्रदर्शक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अपने महान कार्यों के लिए युगों-युगों तक याद किये जायेंगे।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- मानवता के उपासक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, राजनीतिक चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं हमारे पथ प्रदर्शक, परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- महान राष्ट्रभक्त, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं हम सभी के पथ-प्रदर्शक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अपने महान कार्यों के लिए युगों-युगों तक याद किये जायेंगे। राष्ट्रीय एकता एवं देशवासियों की सेवा करने की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिबद्धता हमें लगातार प्रेरित करती रहेगी। मूल्य आधारित राजनीति के प्रतीक के रूप में उनका ओजपूर्ण व्यक्तित्व प्रत्येक देशवासी को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराता रहेगा।

वंशिका सोनकर ने कहा- महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रखर स्वर, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, निर्भीक व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा आज भी जनसेवा का आदर्श प्रस्तुत करते है। उनके विचार और आदर्श हमें राष्ट्र प्रथम की भावना और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने की निरंतर प्रेरणा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button