उत्तराखण्ड

बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर डॉ. अभिनव कपूर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- बाबू जगजीवन राम जी ने सामाजिक न्याय, समरसता और वंचित वर्गों के उत्थान हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान सदैव अनुकरणीय रहेंगे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर जननेता व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। उन्होंने सामाजिक न्याय, समरसता और वंचित वर्गों के उत्थान हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान सदैव अनुकरणीय रहेंगे।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, सामाजिक न्याय के सशक्त संवाहक एवं संवैधानिक मूल्यों के मजबूत प्रहरी बाबू जगजीवन राम जी की सार्वजनिक जीवन में सामाजिक समता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए किया गया आजीवन संघर्ष भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर है। राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण के प्रति समर्पित उनका प्रेरणादायी जीवन सदैव हमें न्यायपूर्ण, समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button