‘विश्व जनसंख्या दिवस’ पर समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दिया विशेष संदेश
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आइए, विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हम सभी ‘संतुलित जनसंख्या-सक्षम भारत’ के संकल्प को सशक्त करें और समरस, सशक्त, स्वावलंबी राष्ट्र की दिशा में अग्रसर हों।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के अवसर पर जनता को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- छोटा परिवार ही खुशहाल परिवार है, समृद्ध समाज और सशक्त राष्ट्र का आधार है। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आइए, बढ़ती जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने और बेहतर भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के अवसर पर जनता को जागरूक करने हेतु अपने सदेश में कहा- संतुलित जनसंख्या ही समृद्ध समाज और सतत विकास की सुदृढ़ आधारशिला है। जनसंख्या नियंत्रण आज केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण की अनिवार्य नीति है। यह लक्ष्य जन-जागरूकता, जन-भागीदारी और जननीति के समन्वित प्रयासों से ही प्राप्त हो सकता है।
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आइए, विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हम सभी ‘संतुलित जनसंख्या-सक्षम भारत’ के संकल्प को सशक्त करें और समरस, सशक्त, स्वावलंबी राष्ट्र की दिशा में अग्रसर हों। इस अवसर पर जागरूकता और जनभागीदारी के साथ एक स्वस्थ, शिक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।




