उत्तराखण्डसराहनीय कार्य

पार्षद वंशिका सोनकर के प्रयासों की क्षेत्रवासी कर रहे प्रशंसा

पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का सिलसिला यहीं नहीं थमता, हाल ही में उन्होंने वार्ड के भीतर नालियों की मरम्मत व पुनर्निर्माण का कार्य भी करवाया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने प्रयासों से क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही हैं। वार्ड का विकास और जनता को राहत पहुंचाना ही उनका उद्देश्य और प्राथमिकता है।

अपनी इन्हीं कोशिशों के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। जनता की सुविधाओं के मद्देनजर उन्होंने यह निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वार्ड में सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र वासियों को काफी सुविधा मिलेगी और जनता के कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिये ये भवन उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु उन्हें क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री खजान दास जी एवं देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल जी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का सिलसिला यहीं नहीं थमता, हाल ही में उन्होंने वार्ड के भीतर नालियों की मरम्मत व पुनर्निर्माण का कार्य भी करवाया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। बहरहाल पार्षद वंशिका सोनकर के प्रयासों और उनके द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की हर कोई सराहना कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button