उत्तराखण्ड

समस्त देशवासियों को श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना के पावन श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के शुभ अवसर पर देवाधिदेव महादेव की कृपा की वर्षा आप सभी पर अनवरत होती रहे।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महादेव को समर्पित पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों एवं सभी शिवभक्तों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- श्रावण मास के पवित्र द्वितीय सोमवार की सभी देशवासियों एवं शिवभक्तों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा सभी के जीवन को सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण करें, यही कामना है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना के पावन श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के शुभ अवसर पर देवाधिदेव महादेव की कृपा की वर्षा आप सभी पर अनवरत होती रहे, सबका जीवन सुखद, सरल और आनंददायी हो, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा सभी पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे। यही प्रार्थना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button