उत्तराखण्ड

समस्त देशवासियों को ‘खरना’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, छठी मैया की कृपा आप सभी पर बनी रहे और हर परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो। खरना के पावन अवसर पर समस्त व्रतधारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘छठ पूजा’ के द्वितीय अनुष्ठान ‘खरना’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, लोक आस्था एवं पवित्रता के महापर्व छठ पूजा के द्वितीय दिवस ‘खरना’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। जय छठी मैया!

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना तपस्या, त्याग, पवित्रता और अटूट आस्था का प्रतीक है। इस दिन व्रती पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं। छठी मैया की कृपा आप सभी पर बनी रहे और हर परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो। खरना के पावन अवसर पर समस्त व्रतधारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button