उत्तराखण्ड

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब केदारनाथ धाम जा रहे एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते बौराड़ी स्टेडियम में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित छह लोग सवार थे, जिनमें मुंबई के पांच यात्री शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक, ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी के रास्ते केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या सामने आने पर पायलट ने सतर्कता बरतते हुए नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया। शनिवार सुबह करीब सात बजे हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से स्टेडियम में उतारा गया।

लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर कुछ समय तक बौराड़ी स्टेडियम में ही रुका रहा। इसके बाद वह वापस देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हो गया। घटना के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।

हालांकि, हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी किस वजह से आई और आपातकालीन लैंडिंग से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button