‘अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस’ पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने जागरूकता हेतु दिया संदेश
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि दुनियाभर में हिंसा और संघर्षों को रोकते हुए शांति को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस या विश्व शांति दिवस मनाया जाता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस’ के अवसर पर जागरूकता हेतु विशेष सन्देश दिया है।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- शांति ही मानव कल्याण के लिए उत्तम मार्ग है। शांति से समाधान की यात्रा तय होती है और शांति को साधने के लिए व्यवहार-आचरण में संवाद, समन्वय, सहयोग एवं सद्भावना के संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है। देश तथा संपूर्ण विश्व में शांति और भाईचारा बना रहे इसी कामना के साथ सभी को ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि दुनियाभर में हिंसा और संघर्षों को रोकते हुए शांति को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस या विश्व शांति दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ पर विश्वास करने वाली महान सनातन संस्कृति में शांति का संकल्प अंतर्निहित है। आइए, सत्य, अहिंसा व प्रेम का संदेश देते भारतीय जीवन मूल्यों का अनुसरण कर ‘विश्व-ग्राम’ में शांति की स्थापना में सहयोगी बनें।




