उत्तराखण्ड

मैडम भीकाजी कामा का अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम सदैव स्मरणीय रहेगा : डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मां भारती की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रभक्त वीरांगना मैडम भीकाजी कामा जी का अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम सदैव स्मरणीय रहेगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, विदेशी धरती पर भारत का तिरंगा फहराने वाली महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रभक्त वीरांगना मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि व शत-शत नमन!

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मां भारती की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रभक्त वीरांगना मैडम भीकाजी कामा जी का अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम सदैव स्मरणीय रहेगा। विदेशों में रहकर भी उन्होंने भारत की स्वतंत्रता की आवाज बुलंद की और देशवासियों में स्वाधीनता एवं स्वाभिमान की भावना को प्रबल किया। देश उनके योगदान को कभी भुला नहीं पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button