उत्तराखण्ड

जनसेवी वंशिका सोनकर ने ‘अंतर्राष्ट्रीय आपदा निवारण दिवस’ के अवसर पर जागरूकता हेतु दिया सन्देश

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, अंतरराष्ट्रीय आपदा निवारण दिवस हमें प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के प्रति जागरूक रहने, उनसे बचाव की तैयारी करने तथा जन-धन की हानि को कम करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘अंतर्राष्ट्रीय आपदा निवारण दिवस’ के अवसर पर शुभकामनाओं के साथ ही जागरूकता हेतु विशेष सन्देश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय आपदा निवारण दिवस की शुभकामनाएं। प्रकृति से खिलवाड़, मतलब आपदाओं को निमंत्रण। प्रकृति का सम्मान करना हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। ‘अंतर्राष्ट्रीय आपदा निवारण दिवस’ हमें यही संदेश देता है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, अंतरराष्ट्रीय आपदा निवारण दिवस हमें प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के प्रति जागरूक रहने, उनसे बचाव की तैयारी करने तथा जन-धन की हानि को कम करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम संकल्प लें कि आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाएँगे, पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देंगे तथा संकट की घड़ी में एक-दूसरे की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button