जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ पर दिया विशेष संदेश
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, स्वस्थ तन के साथ शांत और सशक्त मन ही जीवन का सच्चा आधार है। 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' पर आइए, मानसिक स्वास्थ्य को भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्व देने का संकल्प लें।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर जागरूकता हेतु विशेष सन्देश दिया है।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। मानसिक स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवन का आधार है। जिस प्रकार हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार अपने मन की शांति, भावनाओं और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, स्वस्थ तन के साथ शांत और सशक्त मन ही जीवन का सच्चा आधार है। ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ पर आइए, मानसिक स्वास्थ्य को भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्व देने का संकल्प लें। अपने आसपास के लोगों को सुनें, समझें और सहारा दें, क्योंकि संवेदनशीलता और अपनापन किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।




