जनता की सेवा और सीधा संवाद हमारी प्राथमिकता एवं जिम्मेदारी है : वंशिका सोनकर
पार्षद वंशिका सोनकर ने 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम के तहत पथरियापीर के तीन आंगनवाड़ी केंद्रों और वार्ड क्षेत्र के डंगवाल मार्ग स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर जनता की सेवा में पूर्ण रूप से समर्पित हैं, वे हमेशा जनहित से जुड़े कार्य करती हुईं नज़र आती हैं। अपने इसी कोशिश के चलते उन्होंने हाल ही में आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।

पार्षद वंशिका सोनकर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत बकरालवाला एवं अहीरमंडी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर गोद भराई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वंशिका सोनकर ने आंगनवाड़ी केंद्रों में पहुंचकर माताओं एवं बच्चों के साथ समय बिताया और कार्यक्रम में सहभागिता की।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं से वार्ता कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहीं उन्होंने गर्भवती महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट’ भी वितरित की।

पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत पथरियापीर के तीन आंगनवाड़ी केंद्रों और वार्ड क्षेत्र के डंगवाल मार्ग स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने महिला मोर्चा की महामंत्री के दायित्व के साथ बच्चों, माताओं और आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़ी व्यवस्थाओं को करीब से जाना और क्षेत्र की आवश्यकताओं पर संवाद किया।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि जनता की सेवा और लोगों से सीधा संवाद हमारी पहली प्राथमिकता एवं जिम्मेदारी है। इसी संकल्प के साथ क्षेत्र में कार्य किये जा रहे हैं और क्षेत्र वासियों को राहत पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं।



