उत्तराखण्ड

डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, स्वाधीनता संग्राम में डॉ. राम मनोहर लोहिया के संघर्ष, सामाजिक असमानता के विरुद्ध उनकी मुखर आवाज़ और वंचितों के अधिकारों के लिए उनके प्रयासों ने भारतीय राजनीति एवं समाज को नई दिशा प्रदान की।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं राजनीतिज्ञ डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, स्वाधीनता संग्राम में डॉ. राम मनोहर लोहिया के संघर्ष, सामाजिक असमानता के विरुद्ध उनकी मुखर आवाज़ और वंचितों के अधिकारों के लिए उनके प्रयासों ने भारतीय राजनीति एवं समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। राष्ट्र के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को कोटि-कोटि नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button