अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अपने बुजुर्गों की सेवा का संकल्प लें : डॉ. अभिनव कपूर
समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि 'अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस' पर आइए, हम सभी अपने बुजुर्गों के अनुभवों और मार्गदर्शन का सम्मान करते हुए उनके स्वास्थ्य, सम्मान एवं सुख-समृद्धि का ध्यान रखने और सदैव उनके साथ खड़े रहने का संकल्प करें।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने “अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस” के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, आप सभी को ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ पर समाज की समृद्ध विरासत, संस्कारों और जीवन मूल्यों के संवाहक सभी वरिष्ठजनों को सादर नमन एवं प्रणाम।

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ पर आइए, हम सभी अपने बुजुर्गों के अनुभवों और मार्गदर्शन का सम्मान करते हुए उनके स्वास्थ्य, सम्मान एवं सुख-समृद्धि का ध्यान रखने और सदैव उनके साथ खड़े रहने का निश्चय कर, अपने बुजुर्गों की सेवा का संकल्प लें और भारतीय संस्कृति को सशक्त एवं पुनर्जागृत करें। बुजुर्गों की सेवा करें एवं सम्मान करें, यही हमारी भारतीय संस्कृति भी है और परंपरा भी।




