उत्तराखण्ड

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- स्वतंत्रता संग्राम से लेकर नवभारत के निर्माण तक, हिंदी पत्रकारिता ने सदैव सत्य, साहस और जनहित के मार्ग को आलोकित किया है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस’ के अवसर पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- निष्पक्ष एवं जनकल्याणकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को दिशा देने वाले सभी पत्रकार बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन! स्वतंत्रता संग्राम से लेकर नवभारत के निर्माण तक, हिंदी पत्रकारिता ने सदैव सत्य, साहस और जनहित के मार्ग को आलोकित किया है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में हिन्दी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं ने समाज में जन जागरूकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्तमान में भी लोगों को जागरूक करने में हिंदी पत्रकारिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button