उत्तराखण्ड

आप सभी को अपने पितरों की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त हो : वंशिका सोनकर

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- हमारे पूर्वजों के उच्च संस्कार, नैतिक मूल्य और आशीर्वाद ही हमारे जीवन के वास्तविक मार्गदर्शक हैं। पितृ देवों के चरणों में विनम्र प्रणाम करते हुए यही प्रार्थना है कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं असीम कृपा-दृष्टि हम सभी पर सदैव बनी रहे।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘‘पितृ पक्ष’ (श्राद्ध) प्रारंभ होने के पावन अवसर पर पितरों को नमन करते हुए समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा और स्मरण के पावन पर्व ‘पितृ पक्ष’ पर समस्त पितरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं सादर नमन! पितृ पक्ष हमें अपने पूर्वजों के त्याग, संस्कार और जीवन मूल्यों को स्मरण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

समाजसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- आज हम जो हैं, उसमें हमारे पितरों की तपस्या, त्याग और संस्कारों की छाप है। पितृ पक्ष केवल स्मरण का समय नहीं, बल्कि उन दिव्य आत्माओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिनकी दी हुई विरासत से हमारा जीवन और अस्तित्व जुड़ा है। हमारे पूर्वजों की स्मृतियाँ हमारे हृदय में सदैव जीवित रहें और उनका आशीर्वाद हमारी पीढ़ियों पर बना रहे। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि सभी को अपने पितरों की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त हो और प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button