उत्तराखण्ड

पावन व्रत पर्व जीवित्पुत्रिका (जितिया) सभी के सुखमय जीवन का मंगल आशीष बने : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ममता, आस्था और विश्वास से जुड़ी यह पावन परंपरा हर परिवार के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए। मातृस्नेह, त्याग और समर्पण का यह पावन व्रत सभी के जीवन को खुशियों से भर दे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने संतान की दीर्घायु की मंगलकामना के पावन पर्व जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- माँ के वात्सल्य, त्याग और संतान के प्रति असीम प्रेम के प्रतीक, आरोग्य एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना के पावन पर्व जीवित्पुत्रिका (जितिया) की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हर माँ का यह पावन व्रत उसकी संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन का मंगल आशीष बने। ममता, आस्था और विश्वास से जुड़ी यह पावन परंपरा हर परिवार के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए। मातृस्नेह, त्याग और समर्पण का यह पावन व्रत सभी के जीवन को खुशियों से भर दे, यही प्रार्थना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button