इतिहास के पन्नेउत्तराखण्ड

महान स्वाधीनता सेनानी लाला हरदयाल की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, मां भारती को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाने में महान क्रांतिकारी लाला हरदयाल जी के महत्वपूर्ण योगदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने गदर पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं महान स्वाधीनता सेनानी लाला हरदयाल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, गदर पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं महान स्वाधीनता सेनानी लाला हरदयाल जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। लाला हरदयाल जी की क्रांतिकारी सोच ने देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित कर आम भारत के जनमानस को स्वाधीनता संग्राम के लिए प्रेरित किया था।

डॉ. अभिनव कपूर ने लाला हरदयाल की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए कहा, महान स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल जी जीवन के अंतिम क्षण तक राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहे। उनकी क्रांतिकारी विचारधारा ने जन-जन के मन में राष्ट्र प्रेम की अलख जगाई और उन्हें स्वतंत्रता के लिए प्रेरित किया। मां भारती को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाने में महान क्रांतिकारी लाला हरदयाल जी के महत्वपूर्ण योगदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button