उत्तराखण्ड

आप सभी को दशहरा पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, भगवान श्री राम का जीवन हमें सदैव सत्य के पथ पर आगे बढ़ते हुए एक श्रेष्ठ समाज और महान राष्ट्र के निर्माण की प्रेरणा देता रहा है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम द्वारा असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की और अहंकार पर सदाचार की विजय के प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) पर्व के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम और माँ दुर्गा का आशीर्वाद आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और सफलता लेकर आये, यही कामना है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, भगवान श्री राम का जीवन हमें सदैव सत्य के पथ पर आगे बढ़ते हुए एक श्रेष्ठ समाज और महान राष्ट्र के निर्माण की प्रेरणा देता रहा है। आइए, हम सब मिलकर आज के दिन अच्छाई का सम्मान और बुराई का नाश करने का संकल्प लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button