उत्तराखण्ड

आप सभी को ‘गुरू पूर्णिमा’ के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और आत्मबोध का सर्वोच्च स्रोत माना गया है। महर्षि वेदव्यास जी ने वेदों के संकलन एवं महाभारत की रचना के माध्यम से मानवता को अमूल्य आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर प्रदान की।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘गुरू पूर्णिमा’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- महर्षि वेदव्यास जी की जयंती तथा भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के पावन पर्व ‘गुरु पूर्णिमा’ (आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा) की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! गुरु अपने ज्ञान से शिष्यों के उज्ज्वल भविष्य का सृजन करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र को उन्नति के पथ पर अग्रसर रखने वाले सभी गुरुजनों को प्रणाम।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और आत्मबोध का सर्वोच्च स्रोत माना गया है। महर्षि वेदव्यास जी ने वेदों के संकलन एवं महाभारत की रचना के माध्यम से मानवता को अमूल्य आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर प्रदान की। आइए, इस पावन अवसर पर अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें तथा उनके आदर्शों और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए सेवा और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर रहने का संकल्प लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button