उत्तराखण्ड

समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जिसे जन्माष्टमी वा गोकुलाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है, एक वार्षिक हिंदू त्योहार है जो विष्णुजी के दशावतारों में से आठवें और चौबीस अवतारों में से बाईसवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म के आनन्दोत्सव के लिये मनाया जाता है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव “श्री कृष्ण जन्माष्टमी” के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आज यानी 4 सितंबर, शुक्रवार को देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। उनके जन्म के शुभ अवसर पर ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के प्रत्येक मंदिर को बहुत खूबसूरत तरह से सजाया जाता है और प्रभु श्रीकृष्ण जी की पूजा की जाती है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जिसे जन्माष्टमी वा गोकुलाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है, एक वार्षिक हिंदू त्योहार है जो विष्णुजी के दशावतारों में से आठवें और चौबीस अवतारों में से बाईसवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म के आनन्दोत्सव के लिये मनाया जाता है।

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा, एक मात स्वामी सखा हमारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा। जय श्री कृष्ण। आओ उनके गुण गाएं, सब मिल के जन्माष्टमी मनायें। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button