उत्तराखण्ड

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

वंशिका सोनकर ने कहा- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व और मजबूत इच्छाशक्ति ने देश को वह गौरव दिलाया है, जिसकी प्रतीक्षा पीढ़ियों से थी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत संकल्प ने देश की विकास यात्रा को एक नई गति और दिशा प्रदान की है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उन्होंने समस्त देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं भी दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- मां भारती की सेवा में सतत समर्पित, हम सभी के प्रेरणास्रोत, यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि वे आदरणीय प्रधानमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की असीम शक्ति प्रदान करें।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जी की पावन जयंती भी है। यह एक अद्भुत संयोग ही है कि आज एक ओर जहां हम सृष्टि के प्रथम शिल्पकार की आराधना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ‘नए भारत के निर्माता’ और आधुनिक भारत के शिल्पकार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन भी मना रहे हैं।

वंशिका सोनकर ने कहा- माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व और मजबूत इच्छाशक्ति ने देश को वह गौरव दिलाया है, जिसकी प्रतीक्षा पीढ़ियों से थी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत संकल्प ने देश की विकास यात्रा को एक नई गति और दिशा प्रदान की है। सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ, एक ओर उन्होंने गरीब कल्याण की योजनाओं से करोड़ों गरीबों और वंचितों का जीवन संवारा है, तो दूसरी ओर भारत को विश्व पटल पर एक ‘सशक्त, सुरक्षित और आत्मविश्वासी राष्ट्र’ के रूप में नई पहचान दिलाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button