उत्तराखण्डराजनीतिक

‘भारतीय जनसंघ’ के स्थापना दिवस पर भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने दी शुभकामनाएं

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय दर्शन आज भी राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘भारतीय जनसंघ’ के स्थापना दिवस पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त आधार प्रदान करने वाले भारतीय जनसंघ के स्थापना दिवस पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भारतीय जनसंघ की स्थापना के मूल में राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का संकल्प रहा है।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय दर्शन आज भी राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं। इन्हीं महान आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आत्मनिर्भरता एवं समावेशी विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

वंशिका सोनकर ने कहा, राष्ट्रसेवा, राष्ट्रवाद और जनकल्याण के मूल विचारों के साथ स्थापित भारतीय जनसंघ की विचारधारा ने भारतीय राजनीति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके आदर्श और सिद्धांत सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button