उत्तराखण्ड

आंगन का उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, मेरे लिए जनसेवा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर वर्ग के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख का हिस्सा बनना और जरूरत के समय साथ खड़े रहना है। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या. 18 इंदिरा कॉलोनी मेरी कर्मभूमि है, लेकिन सेवा का भाव सीमाओं में नहीं बंधता।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर जनसेवा एवं जनहित से जुड़े कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। वे सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करती हुई नज़र आती हैं। इसी क्रम में उन्होंने आंगन का उत्सव कार्यक्रम में शिरकत की।

“आंगन मिलन सेवा” के अंतर्गत वार्ड संख्या. 18 इंदिरा कॉलोनी, वार्ड संख्या. 14 नदी रिसपना एवं वार्ड संख्या. 17 चुक्खुवाला के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर मातृशक्ति, बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान गोद भराई जैसे सुंदर संस्कारों के माध्यम से मातृत्व का सम्मान और परिवारों के बीच अपनत्व की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, मेरे लिए जनसेवा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर वर्ग के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख का हिस्सा बनना और जरूरत के समय साथ खड़े रहना है। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या. 18 इंदिरा कॉलोनी मेरी कर्मभूमि है, लेकिन सेवा का भाव सीमाओं में नहीं बंधता। जहाँ अपनापन है, वहाँ सेवा है और जहाँ सेवा है, वहीं जनकल्याण है।

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा,  सेवा, सम्मान, संस्कार और आत्मीयता के भाव को समर्पित “आंगन का उत्सव आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में सुंदर एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण, मातृशक्ति के सम्मान, बच्चों के पोषण एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं, बच्चों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न जनहितकारी पहल की जा रही हैं। सेवा, समर्पण और जनकल्याण की यही भावना ऐसे कार्यक्रमों को विशेष महत्व प्रदान करती है। सेवा ही संकल्प, सम्मान ही संस्कार और जनकल्याण ही हमारा उद्देश्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button