वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह के जन्मदिन पर बीजेपी पार्षद वंशिका सोनकर ने दी शुभकामनाएं
भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, ज़मीन से जुड़े एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय राजनीति के शिखर तक की अमित शाह जी की प्रेरक यात्रा अथक परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की अनुपम मिसाल है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, देश की आंतरिक सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती देने वाले प्रखर राष्ट्रनिष्ठ एवं कुशल रणनीतिकार माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों, ईश्वर से यही प्रार्थना करती हूं।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, ज़मीन से जुड़े एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय राजनीति के शिखर तक की अमित शाह जी की प्रेरक यात्रा अथक परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की अनुपम मिसाल है। आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने का संकल्प हो या फिर राष्ट्रविरोधी ताकतों को नेस्तनाबूद करना, आपकी कार्यशैली ने हर मोर्चे पर अपनी छाप छोड़ी है। आपकी अदम्य इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि दशकों से देश के लिए गंभीर चुनौती बने नक्सलवाद के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करने से लेकर नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में आपके प्रयासों ने देश की भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया है।
वंशिका सोनकर ने कहा, सिद्धांतों के प्रति अमित शाह जी की अटूट निष्ठा एवं राष्ट्रहित में लिए गए आपके ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय हम सभी को गौरवान्वित करते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करती हूं ताकि आपका स्नेहिल सान्निध्य हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहे।




