जीआरडी एकेडमी में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए जीआरडी एकेडमी, प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि गाँधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच, आज एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज, यानी 2 अक्टूबर को जीआरडी एकेडमी, प्रेमनगर में विद्यालय के छात्रों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।
विद्यालय में आयोजित इस चित्रकाला प्रतियोगिता
का शीर्षक ‘मेरे सपनों का विकसित भारत’ एवं ‘स्वच्छ भारत’ था। गाँधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतियोगी छात्रों ने ‘मेरे सपनों का विकसित भारत’ एवं ‘स्वच्छ भारत’ विषय पर विभिन्न प्रकार की सुंदर चित्रकारी कर शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर एवं शिक्षकों द्वारा सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।

प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए जीआरडी एकेडमी, प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि गाँधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच, आज एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसका शीर्षक ‘मेरे सपनों का विकसित भारत’ एवं ‘स्वच्छ भारत’ था। इस विषयों पर सभी प्रतिभागियों ने आकर्षक चित्रकारी कर अपनी कला व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य स्कूल के बच्चों के बीच देश के विकास और स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करना था। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों के साथ ही सभी शिक्षकों ने अपने संयुक्त प्रयास से इस आयोजन को सफल बनाया।

इस चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान मनीष, अभिराज, रश्मि, नीलम, खुशी, दीपिका, नेहा, शिवानी, प्रीयल, शिखा एवं अन्य अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।




