उत्तराखण्ड

वार्ड में जहां भी कोई समस्या नज़र आएगी उसका तत्काल समाधान किया जाएगा : वंशिका सोनकर

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वार्ड संख्या 18 में जहां भी कोई समस्या नज़र आएगी उसका तत्काल समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड में विकास कार्य रुकेगा नहीं, क्षेत्र में लगातार काम चलता रहेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर जनसमस्याओं के निवारण सभी प्रयास कर रही हैं। वे क्षेत्रवासियों के दुख-सुख में सदैव साथ खड़ी नज़र आती हैं। वहीं वार्ड के विकास में वे कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं।

अपनी इसी कवायद के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने हाल ही में वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के छोटा कुमार चौक और नव विहार क्षेत्र में पहुंचकर वहाँ होने वाले विकास कार्यों के बारे में जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में नई लाइटें लगवाने, नाली का निर्माण, सड़क के कार्य और पुश्ता लगाने वाले स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।

पार्षद वंशिका सोनकर ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और परेशानियां भी जानीं, ताकि जरूरत के अनुसार कार्यों को प्राथमिकता दी जा सके। पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि जनता की समस्याएं सुनना और उसका समाधान करवाना ही हमारी  प्राथमिकता है।

वहीं क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने वार्ड के छोटे कुमार चौक पर क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद सीवर के खराब और नीचे धंस चुके 4 चैंबरों के ढक्कन ठीक करवाए, साथ ही सीवरेज पर नए ढक्कन भी लगवाए। उन्होंने बताया कि सीवरेज की मरम्मत का ये कार्य सुबह 11:30 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार किया गया।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वार्ड संख्या 18 में जहां भी कोई समस्या नज़र आएगी उसका तत्काल समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड में विकास कार्य रुकेगा नहीं, क्षेत्र में लगातार काम चलता रहेगा। उन्होंने वार्ड की समस्त जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि क्षेत्र में यदि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो वे उनसे सीधे संपर्क कर सकता है, जनहित में सभी की शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button