उत्तराखण्ड

महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि माँ भारती को ग़ुलामी की जंजीरों से आज़ाद करवाने में मदनलाल ढींगरा जी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अल्पायु में ही देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले महान क्रांतिकारी एवं मां भारती के अमर सपूत मदन लाल ढींगरा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा के बलिदान दिवस के अवसर पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि माँ भारती को ग़ुलामी की जंजीरों से आज़ाद करवाने में मदनलाल ढींगरा जी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मातृभूमि के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रभक्ति देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button