उत्तराखण्ड

पेशावर शौर्य के महानायक वीर चंद्र सिंह ‘गढ़वाली’ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- देश की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का अविस्मरणीय योगदान रहा है। वे साहस की प्रतिमूर्ति थे, वे अपने मजबूत इरादों की वजह से किसी के आगे नहीं झुके।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने उत्तराखण्ड के गौरव वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, देवभूमि उत्तराखंड के वीर सपूत, पेशावर शौर्य के महानायक, महान स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह ‘गढ़वाली‘ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। देश की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का अविस्मरणीय योगदान रहा है। वे साहस की प्रतिमूर्ति थे, वे अपने मजबूत इरादों की वजह से किसी के आगे नहीं झुके।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से इन्कार कर एक नई क्रान्ति का सूत्रपात किया था। महानायक, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के क्रान्तिकारी व्यक्तित्व तथा देश को पराधीनता से मुक्त कराने में उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा। स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर हमें गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button