प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं कुशल संगठनकर्ता के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन : वंशिका सोनकर
भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं कुशल संगठनकर्ता परम पूज्य के. एस. सुदर्शन जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर अपने संपूर्ण जीवन को संगठन और समाज की सेवा में समर्पित किया।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक, प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं कुशल संगठनकर्ता परम पूज्य के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं कुशल संगठनकर्ता परम पूज्य के. एस. सुदर्शन जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर अपने संपूर्ण जीवन को संगठन और समाज की सेवा में समर्पित किया। उनके विचार, उनका अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।




