उत्तराखण्ड

‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर का जीवन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रकाश स्तंभ है, जो हमें युगों-युगों तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- सेवा, धर्मनिष्ठा, न्यायप्रियता और लोक-कल्याण की प्रतीक, ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- महारानी अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन सामाजिक न्याय, करुणा, धर्म निष्ठा और नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा है। उन्होंने शासन को केवल सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि जनसेवा और धर्म की पुनर्स्थापना का पथ बनाया।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर का जीवन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रकाश स्तंभ है, जो हमें युगों-युगों तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button