उत्तराखण्ड
महान साहित्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन : डॉ. अभिनव कपूर
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान साहित्यकार हरिशंकर परसाई जी का व्यंग्य आम जनता के संघर्षों और सामाजिक यथार्थ की सशक्त अभिव्यक्ति था।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान साहित्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, हिंदी साहित्य में व्यंग्य को एक विधा के रूप में स्थापित करने वाले युगप्रवर्तक हरिशंकर परसाई जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन!

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान साहित्यकार हरिशंकर परसाई जी का व्यंग्य आम जनता के संघर्षों और सामाजिक यथार्थ की सशक्त अभिव्यक्ति था। उनकी अमर लेखनी हमें सदैव सामाजिक चेतना और मानवीय संवेदनाओं के प्रति जागरूक करती रहेगी।




