उत्तराखण्ड

भारत का संविधान ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प का सशक्त आधार है : वंशिका सोनकर

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, हमारे संविधान की आत्मा उसके प्रथम शब्दों ‘हम, भारत के लोग’ में बसती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र हर नागरिक को साथ लेकर चलने की इसी भावना को आगे बढ़ाता है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को ‘संविधान दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को कृतज्ञतापूर्वक नमन।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, हमारे संविधान की आत्मा उसके प्रथम शब्दों ‘हम, भारत के लोग’ में बसती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र हर नागरिक को साथ लेकर चलने की इसी भावना को आगे बढ़ाता है। हम सभी, संविधान के मूल्यों को अपने आचरण में उतारें और एक समरस, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, भारत का संविधान ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प का सशक्त आधार है। आइए, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा रचित संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button