उत्तराखण्ड

बाल दिवस पर जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में किया गया उत्सव का आयोजन

बाल दिवस पर जीआरडी एकेडमी, प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने मंच पर विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां देकर वहां मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया।

देहरादून। जनपद देहरादून के केहरी गांव, प्रेमनगर स्थित जीआरडी एकेडमी में शनिवार, 14 नवम्बर को हर्षोल्लास के साथ ‘बाल दिवस’ मनाया गया। इस दौरान स्कूल में फेट (उत्सव) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

जीआरडी एकेडमी में आयोजित फेट (उत्सव) के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए एवं कार्यक्रम में आये अन्य विद्यार्थियों, अभिभावकों और आगन्तुकों के समक्ष विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ पेश किये गए। वहीं आगन्तुकों ने भी इन स्टॉल्स से खाने-पीने की चीजें खरीदकर उनका आनन्द लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

बाल दिवस पर जीआरडी एकेडमी, प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने मंच पर विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां देकर वहां मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जीआरडी एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस (Children’s Day) देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस मनाने का मुख्य कारण नेहरू जी का बच्चों से गहरा प्रेम व लगाव था। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद स्नेह करते थे और बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे। नेहरू जी का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य और उसकी असली ताकत हैं। उन्होंने कहा था कि “आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे।”

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर के अलावा, सिमरन, रश्मि, नीलम, खुशी, दीपिका, नेहा, शिवानी, प्रीयल, शिखा, मनीष एवं अन्य अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button