उत्तराखण्ड

‘करवा चौथ’ के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं का त्योहार है। इस दिन महिलाएं सज-संवरकर अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘करवा चौथ’ के पावन अवसर पर सभी माताओं-बहनों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- “प्रेम, समर्पण व अखंड सौभाग्य के महापर्व करवाचौथ की सभी माताओं व बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां करवा आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। आपका घर-आंगन और जीवन का हर क्षण खुशियों से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना करता हूं।”

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं का त्योहार है। इस दिन महिलाएं सज-संवरकर अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। करवा माता की कथा कहती और सुनती हैं। मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। शाम के समय चंद्रोदय के बाद चंद्र द्रशन किए जाते हैं और उन्हें अर्घ्य देकर व्रत पारण किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button