उत्तराखण्ड

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषणों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

देहरादून। जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ। ध्वजारोहण सुश्री लता गुप्ता, निदेशक, जीआरडी एकेडमी, डॉ. शक्ति सिंह बर्तवाल, महासचिव, रिपब्लिक फाउंडेशन सोसाइटी एवं सुश्री अंजना कोटियाल, जनसंपर्क अधिकारी, रिपब्लिक फाउंडेशन सोसाइटी, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से प्रातः 7:30 बजे किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अभिनव कपूर, प्रधानाचार्य, जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर, डॉ. प्रियंका, प्रधानाचार्या, जीआरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज एवं श्री अनिल वर्मोला, प्रवक्ता, गांधी इंटर कॉलेज भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषणों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सिमरन, मनीष, अभिराज, रश्मि, खुशी, दीपिका, दीपाली, नीलम, शिवानी एवं अन्य अध्यापक-अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों को मिठाई वितरित की गई। पूरा विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों एवं “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. अभिनव कपूर, प्रधानाचार्य, जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button