उत्तराखण्ड

‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर विस्थापन का दर्द झेलने वाले असंख्य भारतीयों को नमन : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में 14 अगस्त कभी न भूलने वाली तिथि है। आज ही के दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दुःखद विभाजन किया था।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर भारत के विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले और विस्थापन का दर्द झेलने वाले असंख्य भारतीयों को नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- 14 अगस्त ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर हिंसा, उन्माद और नृशंसता की भेंट चढ़, अपने मान-सम्मान और प्राणों की आहुति देने वाली प्रत्येक पुण्यात्मा को शत्-शत् नमन।

पार्षद वंशिका सोनकर ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में 14 अगस्त कभी न भूलने वाली तिथि है। आज ही के दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दुःखद विभाजन किया, जिसके दुष्परिणामस्वरूप असंख्य देश वासियों ने यातनाएं झेलीं और अपनी जान गंवाई। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर बलिदान हुए सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। इस क्रूर-वीभत्स यातना के साक्षी सभी नागरिकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button