उत्तराखण्ड
महाराणा उदय सिंह जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन : डॉ. अभिनव कपूर
समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- उदयपुर की स्थापना कर मेवाड़ के गौरव को नई पहचान देने वाले मेवाड़ राजवंश के प्रतापी शासक महाराणा उदय सिंह जी का योगदान भारतीय इतिहास में सदैव अमिट रहेगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने मेवाड़ राजवंश के प्रतापी शासक महाराणा उदय सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मेवाड़ राजवंश के प्रतापी शासक एवं झीलों की नगरी उदयपुर के संस्थापक महाराणा उदय सिंह जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत शत नमन!

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- उदयपुर की स्थापना कर मेवाड़ के गौरव को नई पहचान देने वाले मेवाड़ राजवंश के प्रतापी शासक महाराणा उदय सिंह जी का योगदान भारतीय इतिहास में सदैव अमिट रहेगा।