उत्तराखण्ड

समस्त देशवासियों को ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ की शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी है। 'विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस' पर हम सभी ये प्रण लें कि ईश्वर से मिली प्रकृति रूपी अनुपम भेंट के संरक्षण और संवर्धन हेतु अपना पूरा योगदान देंगे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश भी दिया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकृति हम सभी के जीवन का सशक्त आधार है। इसकी समृद्धि से ही मानव जीवन स्वस्थ और सुखदायी होगा। यह धरती बचेगी, तभी मनुष्य और समस्त जीव-जंतुओं का भी जीवन बचेगा।

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी है। ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ पर हम सभी ये प्रण लें कि ईश्वर से मिली प्रकृति रूपी अनुपम भेंट के संरक्षण और संवर्धन हेतु अपना पूरा योगदान देंगे। आइये, इस अवसर पर हम सभी पर्यावरण का संरक्षण करने एवं प्राकृतिक संसाधनों के सीमित मात्रा में उपयोग करने हेतु जागरूकता फैलाने का संकल्प लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button