उत्तराखण्ड

‘विश्व महासागर दिवस’ के अवसर पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महासागर पृथ्वी की जीवनरेखा हैं। वे जलवायु को संतुलित रखते हैं, जैव विविधता को संरक्षण देते हैं और करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व महासागर दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को ‘विश्व महासागर दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइये, इस विशेष दिवस पर प्रकृति से उपहार स्वरूप प्राप्त महासागरों को प्रदूषित होने से बचाएं तथा इसकी सुरक्षा व संरक्षण हेतु संकल्पित हों।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महासागर पृथ्वी की जीवनरेखा हैं। वे जलवायु को संतुलित रखते हैं, जैव विविधता को संरक्षण देते हैं और करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार हैं। आइए, इस अवसर पर समुद्री प्रदूषण को कम करने, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने और महासागरों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button