उत्तराखण्ड

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर शत-शत नमन : वंशिका सोनकर

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, पद्म भूषण से सम्मानित, जनसेवा एवं सुशासन के प्रति समर्पित श्रद्धेय भैरों सिंह शेखावत जी के आदर्श और मूल्य हमें सदैव जनसेवा के मार्ग पर पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की शक्ति देते हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्रद्धेय भैरों सिंह शेखावत जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। उनका जीवन देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, पद्म भूषण से सम्मानित, जनसेवा एवं सुशासन के प्रति समर्पित श्रद्धेय भैरों सिंह शेखावत जी के आदर्श और मूल्य हमें सदैव जनसेवा के मार्ग पर पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की शक्ति देते हैं। जनता की सेवा के प्रति उनका समर्पण, सादगी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव हमें प्रेरणा देती रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button