उत्तराखण्ड

नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर माँ ब्रह्मचारिणी को नमन : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। माँ ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम एवं दृढ़ संकल्प की प्रतीक हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर माँ ब्रह्मचारिणी को नमन किया।

इस पावन अवसर पर अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आदिशक्ति माँ भगवती की द्वितीय स्वरुप माँ ब्रह्मचारिणी जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! माँ ब्रह्मचारिणी जी की कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। माँ ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम एवं दृढ़ संकल्प की प्रतीक हैं। मान्यता है कि माँ अपने भक्तों पर सदैव कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं और उनके जीवन के कष्टों को दूर कर सुख, शांति एवं शक्ति प्रदान करती हैं। माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा से घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है। आदिशक्ति माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी के पूजन एवं नवरात्रि के द्वितीय दिवस की अनंत शुभकामनाएं। माता रानी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button