उत्तराखण्ड

आप सभी को छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने छोटी दिवाली एवं नरक चतुर्दशी के बारे में वर्णन करते हुए कहा, हिंदू धर्म में ये मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी की विधि-विधान से पूजा करने वाले व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने समस्त देश व प्रदेश वासियों को नरक चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी एवँ छोटी दिवाली के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, आप सभी को नरक चतुर्दशी, रूप चौदस, काली चतुर्दशी व छोटी दिवाली की हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं। इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर आप सभी का जीवन खुशियों के दीपों से आलोकित हो और जीवन में नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार हो।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने छोटी दिवाली एवं नरक चतुर्दशी के बारे में वर्णन करते हुए कहा, हिंदू धर्म में ये मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी की विधि-विधान से पूजा करने वाले व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन शाम को दीपदान की प्रथा है, जिसे यमराज के लिए किया जाता है। इस अवसर पर ईश्वर की कृपा आप सभी को प्राप्त हो यही प्रार्थना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button