उत्तराखण्ड

पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, श्रद्धेय प्रमोद महाजन जी ने भारतीय जनता पार्टी को एक सशक्त राष्ट्रीय संगठन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रमोद महाजन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि व शत-शत नमन! उन्होंने राष्ट्रसेवा, संगठनशक्ति तथा जनसंवाद के माध्यम से भारतीय राजनीति में नई ऊर्जा का संचार किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, श्रद्धेय प्रमोद महाजन जी ने भारतीय जनता पार्टी को एक सशक्त राष्ट्रीय संगठन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार क्षेत्र में उनका योगदान और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button