महान क्रांतिकारी यतीन्द्र नाथ दास एवं बाबा बन्दा सिंह बहादुर की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने बाबा बंदा सिंह बहादुर की जयंती के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा, अदम्य साहस एवं वीरता के प्रतीक बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन!

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान क्रांतिकारी यतीन्द्र नाथ दास एवं बाबा बन्दा सिंह बहादुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर बलिदानी श्रद्धेय शहीद यतीन्द्रनाथ दास जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। मात्र 24 वर्ष की आयु में भारतीय राजनीतिक बंदियों के अधिकारों के लिए, अंग्रेजों के कुशासन के खिलाफ 63 दिनों का अनशन कर उन्होंने मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग, अदम्य साहस, संकल्प और देश के प्रति अटूट समर्पण युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने बाबा बंदा सिंह बहादुर की जयंती के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा, अदम्य साहस एवं वीरता के प्रतीक बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन! उन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए धर्म, स्वाभिमान एवं सामाजिक समानता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।




