उत्तराखण्ड

कैप्टन लक्ष्मी सहगल की जयंती पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, कैप्टन लक्ष्मी सहगल जी ने स्वाधीनता संग्राम में महिला सैन्य टुकड़ी का गौरवशाली नेतृत्व कर अदम्य साहस, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने आजाद हिंद फौज की कमांडर कैप्टन लक्ष्मी सहगल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, नारी सशक्तिकरण की प्रतीक, आजाद हिंद फौज की महिला सैन्य इकाई ‘रानी झांसी रेजिमेंट’ की कमांडर एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित कैप्टन लक्ष्मी सहगल जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, कैप्टन लक्ष्मी सहगल जी ने स्वाधीनता संग्राम में महिला सैन्य टुकड़ी का गौरवशाली नेतृत्व कर अदम्य साहस, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका प्रेरणादायक जीवन हम सभी का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button