उत्तराखण्ड

आप सभी को पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, दशहरा का पावन पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘दशहरा’ पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त देश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की शाश्वत विजय के महापर्व ‘विजयादशमी’ के पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम जी की कृपा से समस्त अमंगलकारी शक्तियों का नाश हो और देश में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button